Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में 33 साल पुराने चोरी के मुकदमे में आरोपी-दोषी:जेल में बिताई...

श्रावस्ती में 33 साल पुराने चोरी के मुकदमे में आरोपी-दोषी:जेल में बिताई अवधि की सजा, 500 रुपए जुर्माना

0
0

श्रावस्ती में 33 साल पुराने चोरी के मुकदमे में अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। उसे जेल में बिताई अवधि के कारावास और 500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई।
पुलिस के अनुसार, मामला 1993 का है। थाना कोतवाली भिनगा में अपराध संख्या 28/1993 के तहत आईपीसी की धारा 380 और 401 में केस दर्ज किया गया था। आरोप था कि आरोपी ने वादी के घर में रखा सामान चुराया था।
17 नवंबर 2026 को बहराइच के एसीजेएम न्यायालय ने सुनवाई के बाद अलीम पुत्र अलीजान को दोषी ठहराया। अलीम चहलवा, थाना कोतवाली भिनगा का निवासी है।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुराने मुकदमों में पैरवी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल, जिला शासकीय अधिवक्ता और कोर्ट पैरोकार ने इस मामले में पैरवी की।