BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती के इटौंजा मार्ग पर गड्ढे और जलभराव:बच्चे भी परेशान, ग्रामीणों ने...

श्रावस्ती के इटौंजा मार्ग पर गड्ढे और जलभराव:बच्चे भी परेशान, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग

श्रावस्ती जिले के इकौना विकास खंड की ग्राम पंचायत इटौंजा में राधेश्याम गोस्वामी के घर से इटौंजा जाने वाला रास्ता बुरी तरह खराब हो गया है। इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे जलभराव की स्थिति बन जाती है। इस वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गांववालों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने में और स्कूल वाहनों को आने-जाने में भी दिक्कतें आती हैं। निजी वाहन ले जाने वाले लोगों को भी इस खराब रास्ते से गुजरने में परेशानी होती है। स्थानीय निवासी राधेश्याम, चैत राम लेखराज और मनोज समेत कई लोगों ने बताया कि वे इस समस्या से बहुत परेशान हैं। उन्होंने सरकार से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।