श्रावस्ती जिले के नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में सियार के हमले से दो महिलाएं घायल हो गईं। गुरुवार रात परिजनों ने दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, तिलकपुर निवासी 65 साल की रीता पत्नी जगदीश बकरी चराने गई थीं। तभी अचानक एक सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे रीता घायल हो गईं। इसी तरह, गांव की ही 75 साल की बड़का पत्नी रामफेरन फूल तोड़ने गई थीं। सियार ने उन पर भी हमला कर दिया और वे भी घायल हो गईं। दोनों महिलाओं के घायल होने की खबर मिलते ही आसपास के लोग और परिजन परेशान हो गए। परिजन तुरंत दोनों को लेकर सीएचसी इकौना पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।
गवर्नमेंट प्रोसेस रीऑर्गेनाइज़ेशन (GPR) के तहत फ़ूड और सिविल सप्लाइज़ डिपार्टमेंट...
गवर्नमेंट प्रोसेस रीऑर्गेनाइज़ेशन (GPR) के तहत फ़ूड, सिविल सप्लाइज़ और कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की नोटिफाइड सर्विसेज़ में बड़े सुधार किए गए हैं ताकि...




























