प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को घुघली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। नगर में हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटा। उन्होंने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं से सेवा भावना के साथ लोगों के बीच काम करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता ने सभी को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल, गुड्डू सिंह, मिथिलेश गुप्ता, राम आशीष कुशवाहा, मन्नू जायसवाल, मानसिंह और संजय जायसवाल समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गवर्नमेंट प्रोसेस रीऑर्गेनाइज़ेशन (GPR) के तहत फ़ूड और सिविल सप्लाइज़ डिपार्टमेंट...
गवर्नमेंट प्रोसेस रीऑर्गेनाइज़ेशन (GPR) के तहत फ़ूड, सिविल सप्लाइज़ और कंज्यूमर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट की नोटिफाइड सर्विसेज़ में बड़े सुधार किए गए हैं ताकि...




























