बहराइच के रामगांव स्थित मरी माता मंदिर परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें दूर-दराज से आई महिलाओं, बालिकाओं, शिक्षिकाओं और छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी रामगांव दिवाकर तिवारी की अध्यक्षता और महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और किसी भी मुश्किल स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीके बताए। उन्हें निर्भीक होकर अपनी समस्याएं बताने और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार, थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी, चौकी प्रभारी राणा राज सिंह, हेमंत सिंह, नंद किशोर सिंह, महिला उपनिरीक्षक रचना सिंह, आरक्षी सुरेंद्र कुमार वर्मा, शोनू यादव, ममता समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ताइक्वांडो चैंपियनशिप:महाराजगंज के छात्रों ने जीते 3 गोल्ड समेत 15 मेडल › महाराजगंज में मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता:करण बने प्रथम और कपिल द्वितीय, अरविंद सहानी ने पाया तीसरा स्थान › महाराजगंज में भाजपा की बैठक:शिक्षक MLC चुनाव की समीक्षा, सौंपी गई जिम्मेदारियां › भिटौली बाजार पहुंचे सपा नेता सुरेन्द्र:पुरानी पेंशन बहाली पर हुआ संवाद, शिक्षकों से की वोट देने अपील“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























