अमौली(बस्ती सदर), बस्ती1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय साऊंघाट की कक्षा 8 की छात्रा करिश्मा को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) बनाया गया।

BEO की भूमिका निभाते हुए करिश्मा ने कार्यालय में बैठकर विभागीय कामकाज को समझा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव और शिक्षा विभाग से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
कार्यालय के कर्मचारियों ने करिश्मा को विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताया। एक दिन के लिए अधिकारी बनने का मौका मिलने से छात्रा खुश थी।
इस मौके पर उमेश कुमार तिवारी, त्रियुगीनाथ चौधरी, प्रभात शुक्ला, महेंद्र कुमार, अश्वनी दुबे और वैभव पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026
























