Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने शिक्षकों से की मुलाकात:परतावल में पुरानी पेंशन बहाली...

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने शिक्षकों से की मुलाकात:परतावल में पुरानी पेंशन बहाली का भरोसा दिलाया, समर्थन मांगा

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ने शिक्षकों से की मुलाकात:परतावल में पुरानी पेंशन बहाली का भरोसा दिलाया, समर्थन मांगा

शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने परतावल बाजार के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए समर्थन मांगा। त्रिपाठी ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन में उठाने, पुरानी पेंशन बहाली के लिए काम करने और उनके अधिकारों व सम्मान को सदन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान में मतपत्र पर क्रमांक एक पर उनके नाम के सामने एक अंक लिखकर वोट देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने किया। संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी और सतीश मद्धेशिया ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता निर्भय कुमार सिंह, अध्यापक विजय पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, आनंद सोनी, मृत्युंजय उपाध्याय, रामेश्वर मौर्य, विनोद त्रिपाठी, रजत तिवारी, पूजा वर्मा, प्रीति सिंह, शशि प्रभा विश्वकर्मा, आफरीन खातून और सुधीर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat