Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बिस्कोहर में इफको ने नैनो उर्वरक पर किसान गोष्ठी की:किसानों को इफको...

बिस्कोहर में इफको ने नैनो उर्वरक पर किसान गोष्ठी की:किसानों को इफको उत्पादों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई

बिस्कोहर में इफको ने नैनो उर्वरक पर किसान गोष्ठी की:किसानों को इफको उत्पादों और नैनो उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई

सिद्धार्थ नगर जिले के इटवा क्षेत्र में मंगलवार शाम को इफको नैनो उर्वरक पर एक कार्यक्रम हुआ। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर में संजय सिंह की दुकान के सामने इफको ने किसान गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में किसानों को इफको के उत्पादों और खेती में नैनो उर्वरकों के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। गोरखपुर के नैनो सागरिका एरिया मैनेजर कौशिक पांडेय और भनवापुर के योगेंद्र कुमार चौधरी ने कार्यक्रम शुरू किया। कौशिक पांडेय ने किसानों को इफको के बारे में बताया और खेती में उर्वरकों के सही इस्तेमाल पर जोर दिया। इस मौके पर सुधीर तिवारी, संजय सिंह, सचिदानंद उपाध्याय, मोना पांडेय, गोपाल सिंह, त्रियुगीनारायण चौधरी, बाल गोविंद चौधरी, मो. शमा, देवेंद्र प्रताप सिंह दद्दन पाण्डेय और सुरेश कुमार त्रिपाठी सहित कई किसान मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat