आमिर हसन सिद्दीकी | श्रीदत्तगंज(बलरामपुर), बलरामपुर41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंगलवार को श्रीदत्तगंज के महदेइया बाजार स्थित आदि शक्ति जय मां दुर्गा मंदिर में मां चंद्रघंटा की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां चंद्रघंटा के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित है, इसलिए उन्हें चंद्रघंटा कहते हैं। माता का वाहन सिंह है और उनकी दस भुजाओं में विभिन्न अस्त्र-शस्त्र हैं। उन्हें साहस, शौर्य और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
मान्यता है कि उनकी आराधना से भय दूर होता है और भक्तों में आत्मविश्वास बढ़ता है। नवरात्रि को लेकर महदेइया बाजार सहित पूरे इलाके में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















