Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कुर्सहा में दुर्गा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्रि का तीसरा दिन,...

कुर्सहा में दुर्गा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्रि का तीसरा दिन, देर रात तक जुट रहे भक्त, भक्तिमय माहौल

कुर्सहा में दुर्गा पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:नवरात्रि का तीसरा दिन, देर रात तक जुट रहे भक्त, भक्तिमय माहौल

बहराइच जिले के विशेश्वरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुर्सहा में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। नवरात्रि के तीसरे दिन भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा पंडाल में रोजाना देर रात तक भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पूरा इलाका भक्तिमय बना हुआ है और चारों ओर माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं। ग्रामीणों में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह है। आयोजन का मुख्य आकर्षण पर्दे पर वीडियो ग्राफी के जरिए पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन है। इसके माध्यम से प्राचीन धार्मिक कहानियों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पूजा में नंदन तिवारी, कुंदन तिवारी, अमर पाठक, आदर्श, शिवम, रमेश चंद्र पाठक समेत कई ग्रामीण शामिल हैं।

संबंधित खबरें
MNT NEWS और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat