Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के जानकीनगर खुर्द में कई दिनों से बिजली गुल:पैइदामी पुरवा भी...

श्रावस्ती के जानकीनगर खुर्द में कई दिनों से बिजली गुल:पैइदामी पुरवा भी अंधेरे में, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम ठप

श्रावस्ती के जानकीनगर खुर्द में कई दिनों से बिजली गुल:पैइदामी पुरवा भी अंधेरे में, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम ठप

श्रावस्ती की इकौना तहसील के जानकीनगर खुर्द और पैइदामी पुरवा गांवों में कई दिनों से बिजली सप्लाई बंद है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों को खाना बनाने, मोबाइल चार्ज करने और रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत हो रही है। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह बिजली के खंभे टूटे पड़े हैं। लेकिन, अभी तक बिजली विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। लंबे समय से बिजली ठीक न होने के कारण ग्रामीण नाराज हैं। अब सवाल है कि जानकीनगर खुर्द और पैइदामी पुरवा के ग्रामीणों को बिजली संकट से कब राहत मिलेगी? बिजली विभाग के अधिकारी कब मौके पर पहुंचकर समस्या ठीक करेंगे, ताकि बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों की जिंदगी फिर से सामान्य हो सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat