![]()
श्रावस्ती के 2852 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लाभार्थी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि प्रथम चरण में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा नौ और 10 के 1820 विद्यार्थियों तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत कक्षा 11 और 12 के 1032 विद्यार्थियों के खातों में धनराशि भेजी गई है। इस प्रकार जिले के कुल 2852 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि श्रावस्ती पहले अति पिछड़े जिलों में शामिल था और वर्तमान में आकांक्षी जनपदों की श्रेणी में है। सरकार जिले में शिक्षा के उन्नयन के लिए प्रतिबद्ध है। डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति मिलने से विद्यार्थियों को सीधे उनके खातों में धनराशि प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह समय अपने करियर का लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए मेहनत करने का है। विद्यार्थियों को परिस्थितियों से हार मानने के बजाय आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने छात्रवृत्ति की धनराशि का उपयोग किताबों और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं पर करने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।
श्रावस्ती के 2852 विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति:जिपं अध्यक्ष-डीएम ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
और पढ़ें
›
बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कैसरगंज में टोल प्लाजा के पास हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी
›
बंदर को बचाते समय बाइक सवार युवक हादसे का शिकार:श्रावस्ती में गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर
›
प्रेमानंद आश्रम से लापता हुए युवाओं के परिजनों ने काटा हंगामा, चार गिरफ़्तार
›
जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना
संबंधित खबरें











