BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्यामदेउरवा थाने में दुर्गा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक:शांति व्यवस्था पर...

श्यामदेउरवा थाने में दुर्गा पूजा पर पीस कमेटी की बैठक:शांति व्यवस्था पर जोर, भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई

0
3

आगामी दुर्गा पूजा शांति से कराने के लिए श्यामदेउरवा थाने में शनिवार को शाम छह बजे पीस कमेटी की बैठक हुई। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने क्षेत्र के नागरिकों, पूजा समितियों और जनप्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं पर बात की। थानाध्यक्ष ने सभी समितियों से सरकारी गाइडलाइन मानने की अपील की। मूर्ति स्थापना के लिए अनुमति लेना जरूरी है। पंडालों में सीसीटीवी, आग बुझाने के यंत्र और रोशनी का इंतजाम हो। डीजे की आवाज तय मानक के हिसाब से हो और अश्लील गाने न बजें। विसर्जन के रास्ते, समय और सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा। संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। थाना परिसर में पीस कमेटी सदस्यों ने सुझाव दिए और सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में ग्राम प्रधान, पूजा समिति के अध्यक्ष और कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat