BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कैसरगंज में टोल प्लाजा के पास...

बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत:कैसरगंज में टोल प्लाजा के पास हादसा, पुलिस शिनाख्त में जुटी

बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र में हरिहरपुर स्थित अजीत सिंह पेट्रोल पंप के पास शनिवार को एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल का नंबर UP40 AS 7106 है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

संबंधित खबरें
Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat