श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक बंदर को बचाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। माल्ही चौराहा निवासी गौरव उर्फ छोटू (25) पुत्र परितोष सिन्हा अपनी बाइक से मल्हीपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक बंदर सड़क पर आ गया। बंदर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल गौरव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बहराइच के जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
और पढ़ें
›
महराजगंज में घायल बछड़े को अध्यक्ष ने बचाया:सड़क पर तड़प रहा था, पुष्पलता मंगल ने गौशाला भिजवाया
›
बस और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:कैसरगंज के हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास हादसा, चालक फरार
›
नासिरगंज में बिच्छू के डंक से महिला घायल:बिजली गुल होने से बढ़ा खतरा, घर में दूसरा बिच्छू निकलने से दहशत
›
शोभनपुर में 15 दिनों से बिजली गुल:सड़क पर लटक रहे तार से ग्रामीणों में दहशत
संबंधित खबरें









































