BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home क्राइम जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना

जांबाज कैप्टन स्मित से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, जमकर की सराहना

0
12

दुबई। दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री हमदान बिन मोहम्मद ने शनिवार को अस्पताल में भर्ती फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर से मुलाकात की।

कैप्टन स्मित ने यात्रियों से भरे विमान में आतंकी हमले के प्रयास को विफल करने में मुख्य भूमिका निभाई थी।

हमदान बिन मोहम्मद ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पायलट की बहादुरी और जिम्मेदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मच्छर ने साहस, जिम्मेदारी और मानव जीवन के प्रति संवेदनशीलता की उच्चतम मिसाल पेश की।

संबंधित खबरें

क्राउन प्रिंस ने कहा कि यूएई के नेतृत्व और जनता की ओर से पायलट के प्रयासों के लिए उन्हें पूरा सम्मान और प्रशंसा मिलती है।

उन्होंने मच्छर को यूएई की टीम और देश की उस भावना का हिस्सा बताया, जो करुणा, शांति और मानव जीवन के सम्मान को महत्व देती है।

 

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat