BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुंडेरवा पुलिस नेचोर को नकदी और मोटर के साथ पकड़ा:आरोपी विक्की सोनकर...

मुंडेरवा पुलिस नेचोर को नकदी और मोटर के साथ पकड़ा:आरोपी विक्की सोनकर कई वारदातों में शामिल, कोर्ट भेजा गया।


मुंडेरवा पुलिस ने चोरी की कई वारदातों में शामिल एक चोर को 13,500 रुपये नकद और एक बिजली के मोटर के साथ पकड़ा है। आरोपी विक्की सोनकर का आपराधिक रिकॉर्ड है। दतुआखोर निवासी विजय कुमार चौधरी ने 2 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उनके धान के खेत से लूबी कंपनी का मोटर चोरी हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 3 अक्टूबर को भैसा पांडे के आरबीएस भट्टे मोड़ के पास संदिग्ध की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विक्की सोनकर (21) को पकड़ा। वह खटकहिया पश्चिम टोला (महशो), लालगंज, बस्ती का रहने वाला है। तलाशी में 13,500 रुपये नकद मिले। उसकी निशानदेही पर चोरी हुआ मोटर भी बरामद हुआ। विक्की के खिलाफ मुंडेरवा, सोनहा और गौर थानों में मामले दर्ज हैं। उसे कोर्ट भेज दिया गया है।

Posts by mntnewsbharat
@mntnewsbharat
Follow @mntnewsbharat