विक्रमजोत की आशा और आशा संगिनी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर चिकित्साधिक्षक डॉ. अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर 23 अक्टूबर को राजधानी में महापड़ाव होगा। यूनियन ने सरकार को नोटिस भी भेजा है। यूनियन के अनुसार, 7 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य मंत्री और संगठन के बीच 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी। कमेटी बनने के बाद भी समझौते को लागू करने की अंतिम बैठक नहीं हुई, जिससे कार्यकर्ता नाराज हैं। उनकी मांगों में आशा कार्यकर्ताओं का राज्यांश 1500 से 7500 रुपये करना, आशा संगिनी को लाभ देना, आधार भुगतान में बढ़ोतरी, मातृत्व अवकाश, दुर्घटना बीमा और स्वास्थ्य बीमा शामिल है। आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी समेत कई अभियानों और कोविड-19 की प्रोत्साहन राशि लंबित है। यह ज्ञापन ब्लॉक अध्यक्ष चित्रकला सिंह के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान शशिकला मौर्या, कुमकुम मिश्रा समेत कई आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› जमुनहा तहसील के शौचालय में गंदगी और दुर्गंध:लोग परेशान, वॉशबेसिन से सीट तक खराब हालत, ग्रामीणों ने की सुधार की मांग › सीमावर्ती गांव जरवा में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा:20 पशुपालकों के 160 पशुओं का इलाज हुआ, मुफ्त दवाएं भी मिलीं › बैदौलागढ़-राप्ती घाट मार्ग बदहाल:200 मीटर रास्ता कीचड़ में बदला, राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं › श्यामदेउरवा पुलिस ने युवती को भगाने वाला आरोपी पकड़ा:गोधवल चौराहे से हुई गिरफ्तारी, पुलिस ने न्यायालय भेजा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























