Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश शंकरपुर शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा में रात्रि जागरण:भजन गायकों ने स्कंदमाता...

शंकरपुर शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा में रात्रि जागरण:भजन गायकों ने स्कंदमाता और कात्यायनी देवी के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

0
1
शंकरपुर शिव मंदिर पर दुर्गा पूजा में रात्रि जागरण:भजन गायकों ने स्कंदमाता और कात्यायनी देवी के भजन गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

बस्ती के विक्रमजोत स्थित शंकरपुर बड़का गांव के शिव मंदिर में दुर्गा पूजा पंडाल में पांचवें दिन रात्रि जागरण हुआ। जागरण में गायक शशिकांत दुबे, प्रवीण सिंह और श्याम सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने दुर्गा पूजा के पांचवें दिन स्कंदमाता और कात्यायनी देवी के स्वरूप और महिमा के बारे में जानकारी देते हुए भजन गाए। गायकों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह जागरण रात 8 बजे शुरू हुआ। इसमें गांव के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और देर रात तक माता रानी के भजनों का आनंद लिया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति शंकरपुर के व्यवस्थापक जग प्रसाद गुप्ता, शिव बहादुर मौर्य, राम दरश मौर्या, पवन कुमार मिश्रा, प्रेम कुमार मिश्रा, शिव कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, सुमित सिंह, सिध्या सिंह, रीना, गायत्री देवी और मीना कुमारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat