रिसिया, बहराइच में शारदीय नवरात्रि महापर्व उत्साह से मन रहा है। चौथे दिन मां कूष्मांणा की विशेष पूजा हुई। संध्या आरती में भक्तों की भीड़ उमड़ी, प्रसाद बांटा गया। मंदिरों व पूजा पंडालों में कलश स्थापना संग दुर्गा सप्तशती पाठ भी हो रहा है। बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुंवर करण वीर सिंह ने आजाद नगर प्रतिमा के दर्शन व आरती की। फिर वे देवीपुरा स्थित मां गांवठ मंदिर पहुंचे, माता दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान शनि निगम, दुर्गेश निषाद, सिब्बू, विनोद दूबे ने कुंवर करण वीर सिंह को पट्टिका भेंट की। उन्होंने मां संतोषी माता मंदिर में भी दर्शन किए। यहां अरविंद गुप्ता, प्रभात गुप्ता, प्रेम वर्मा, राजेश वर्मा, बिन्नू बाबा, आदर्श वर्मा, बिरजू गुप्ता, सुशील गुप्ता ने सम्मानित किया। चरसिया बाबा कुट्टी पर दुर्गेश प्रजापति, अरविंद गौतम, आरव गौतम, रामजी अग्रवाल, रामजी गुप्ता, अनमोल गुप्ता, आकाश गुप्ता ने प्रसाद वितरण, आरती की। इंदिरा नगर में शशांक यज्ञ सैनी ने पूजा की, अशोक, शगुन, शोभित, शानू, सुनील, सुमित ने प्रसाद बांटा। सिसई सलोन में कमलेश आर्य, राम मिलन आर्य, राजू पाल, संजय कश्यप, दद्दू चक्रवर्ती ने पूजा, आरती की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› रामलीला में अहिल्या उद्धार,गंगा अवतरण और सीता उत्पत्ति का मंचन:मिहींपुरवा में श्री रामलीला ट्रस्ट ने किया भावपूर्ण आयोजन › श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में लगेंगे GPS, डीएम ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक › बलरामपुर के भीरवपुर में दुर्गा पूजा पर कुश्ती दंगल होगा:21-22 अक्टूबर को क्षेत्रीय पहलवान दिखाएंगे दम, विजेताओं को नकद इनाम मिलेगा › बढ़नी में सपा नेता ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया:लोगों ने नेताओं और अधिकारियों के प्रति गुस्सा जताया, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने आते हैं“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























