Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विशेश्वरगंज के आशीष पाण्डेय का यूपी पुलिस में चयन:बोले- अपनी जिम्मेदारियों को...

विशेश्वरगंज के आशीष पाण्डेय का यूपी पुलिस में चयन:बोले- अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और समाज व देश की सेवा करेंगे

0
0
विशेश्वरगंज के आशीष पाण्डेय का यूपी पुलिस में चयन:बोले- अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और समाज व देश की सेवा करेंगे

बस्ती। साकेत पब्लिक स्कूल, विशेश्वरगंज के पूर्व छात्र आशीष पाण्डेय का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। आशीष पूरेभूप के रहने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी है। स्कूल प्रबंधन ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने कहा कि आशीष की यह सफलता उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल के दूसरे छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। स्कूल ने विश्वास जताया कि आशीष पाण्डेय पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएंगे और समाज व देश की सेवा करेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat