सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जन सेवा के 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी शुरुआत देर शाम दीप जलाकर की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, आशीर्वाद के दिए जलाए गए। इसके लिए प्रत्येक सार्वजनिक स्थान और लाभार्थियों के घरों में दीपक प्रज्वलित किए गए। देर शाम ब्लॉक प्रांगण से दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम शुरू हुआ। खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी और मंडल अध्यक्ष राजेश दुबे ने पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहे योग माया मंदिर पर दीप जलाकर आशीर्वाद लिया। यह कार्यक्रम देर रात लगभग 8 बजे तक चला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सौरभ चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ आशीर्वाद का दीपक जलाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच ब्लॉक टीम भी वहां पहुंची और सबने मिलकर रंगोली के स्वरूप में बारी-बारी से दीपक जलाए। इस दौरान कोतवाली जोगिया उदयपुर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार स्वयं क्षेत्र में निकलकर सुरक्षा का जायजा लेते दिखे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीश चौधरी, मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जोगिया राजेश दुबे, खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा, प्रदीप सिंह, गौरव त्रिपाठी, कुसुम, दुर्गावती, श्याम, भानमती, इंद्रावती, सावित्री, मैंना देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ आशीर्वाद का दीपक प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान शुरू:सिद्धार्थनगर के जोगिया में...
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दुबौलिया बीआरसी में दीपोत्सव:सेवा संकल्प अभियान...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बस्ती के दुबौलिया बीआरसी...



























