BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सीएचसी में विधायक ने मरीजों संग मनाया PM का जन्मदिन:केक और फल...

सीएचसी में विधायक ने मरीजों संग मनाया PM का जन्मदिन:केक और फल बांटे, स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली; कई अधिकारी रहे मौजूद

शोहरतगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को विधायक विनय वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मरीजों के बीच मनाया। उन्होंने अस्पताल कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों को केक खिलाया और फल बांटे। इस दौरान विधायक ने मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की हमेशा यह भावना रही है कि जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें। जिन्हें भरोसे की जरूरत है, उन्हें भरोसा दें और जिनके कष्ट को कम करने की जरूरत है, उनके साथ खड़े हो जाएं। इसी सेवा और संवेदना की भावना को अपनाते हुए यह आयोजन किया गया। केक और फल मिलने से मरीजों के चेहरों पर मुस्कान आई, जो इस आयोजन की सबसे बड़ी खुशी थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना की गई। इस दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ राजेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. ए. के. आजाद और कई अन्य लोग मौजूद रहे।