किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया बस्ती में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें इलाके के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने विचारों से विकसित भारत की कल्पना पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र थे। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर नोडल अधिकारी जीतेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य रामबचन, प्रमोद कुमार, अखंड प्रताप सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश कुमार मिश्र, विभव प्रताप सिंह, बृजेश कुमार यादव, पवन कुमार, सत्य प्रकाश, सुनील कुमार मौर्य, संजय कुमार वर्मा, विजय बहादुर, अशोक कुमार चौधरी और अजीत वर्मा मौजूद रहे। इनके साथ ही कॉलेज के सभी शिक्षक और छात्र भी उपस्थित थे। भाषण प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज मरहा कटया के इंटर के छात्र महेंद्र चौधरी पहले स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में श्री हंस राज लाल कॉलेज गनेशपुर की इंटर की छात्रा निहारिका ने पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवाओं की सबसे बड़ी भूमिका है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय छात्रों को देश के लिए सोचने और कुछ करने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानाचार्य रामबचन ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और बोलने की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों ने अपने सपनों के भारत को शब्दों और चित्रों में बहुत अच्छे से दिखाया है।
जन-मन सभागार का काम GIS से पहले पूरा करने के निर्देश,...
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल की पांचवीं बैठक संपन्न हुई। बैठक...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































