डीएलएड 2025 बैच के प्रथम सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन कुल 1405 प्रशिक्षुओं में से 106 अनुपस्थित रहे, जबकि 1299 ने परीक्षा दी। सोमवार को पहले दिन दो पालियों में परीक्षा हुई। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाल विकास की परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक शिक्षण अधिगम के सिद्धांत की परीक्षा ली गई। परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को तीन पालियों में विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हो रही है। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 बजे से 12:30 बजे तक गणित और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा है। तीसरे और आखिरी दिन बुधवार को भी तीन पालियों में परीक्षा होगी। सुबह 10 बजे से 11 बजे तक हिंदी, 11:30 बजे से 12:30 बजे तक संस्कृत/उर्दू और दोपहर 2 बजे से शाम 3 बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि कुल 1405 प्रशिक्षुओं में से 106 अनुपस्थित रहे, जबकि 1299 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी। यह परीक्षा चार केंद्रों खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सकसेरिया इंटर कॉलेज बस्ती में हो रही है। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है। जिलाधिकारी की तरफ से एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, डीआईओएस और डायट की तरफ से एक-एक पर्यवेक्षक तैनात हैं। इस प्रकार हर परीक्षा केंद्र पर तीन अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा हो रही है।
जन-मन सभागार का काम GIS से पहले पूरा करने के निर्देश,...
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल की पांचवीं बैठक संपन्न हुई। बैठक...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































