बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हुए संगठन चुनाव में रामपाल चौधरी अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी विनय कुमार करुण को 66 मतों से हराया। रामपाल चौधरी को 85 वोट मिले, जबकि विनय कुमार करुण को 19 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद को छोड़कर संगठन के बाकी सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इनमें मंत्री पद पर त्रिलोकीनाथ, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज वर्मा और संयुक्त मंत्री पद पर सतीश भारती शामिल हैं। इसके अलावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, अभिषेक कुमार वर्मा, राम प्रताप और अनीता चौधरी भी निर्विरोध चुने गए। संगठन मंत्री के तौर पर प्रदीप कुमार और चंद्रावती यादव, प्रचार मंत्री श्वेता वर्मा, अकाउंटेंट राम प्रकाश और ऑडिटर नरेंद्र कुमार चौधरी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पर्यवेक्षक इंद्रसेन मिश्रा और चुनाव अधिकारी रमेश चंद्र चौधरी मौजूद थे। निर्वाचन अधिकारी विजय प्रकाश चौधरी ने सभी नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद, मौजूद शिक्षकों और संगठन के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया
श्रावस्ती के स्कूलों में बच्चों को बताए सुरक्षा के अधिकार:महिला-बाल सुरक्षा,...
श्रावस्ती में शक्ति मोबाइल टीम जिले के कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए कानूनी जागरूकता की पाठशाला लगा रही है। इन सत्रों में बच्चों...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...

















































