BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एक बस में 7 यात्री मिले बिना टिकट:बस्ती में आउटसोर्स परिचालक की...

एक बस में 7 यात्री मिले बिना टिकट:बस्ती में आउटसोर्स परिचालक की नौकरी गई, बार-बार बिना यात्रा कराने पर कार्रवाई

बस्ती में परिवहन निगम की बस में यात्रियों को बिना टिकट सफर कराने के मामले में आउटसोर्स परिचालक शिवम तिवारी पर कार्रवाई की गई है। बस्ती डिपो में चेकिंग के दौरान एक ही बस में सात यात्री बिना टिकट पकड़े जाने के बाद परिवहन निगम ने परिचालक की सेवा खत्म कर दी। उसे आउटसोर्स मैनपावर की सूची में ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। बहराइच जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के पुरवा हैबतपुर के रहने वाले शिवम तिवारी को सिद्धार्थनगर डिपो में आउटसोर्स मैनपावर के तहत परिचालक के पद पर तैनात किया गया था। वहां बस चलाने के दौरान तीन यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया था। इस मामले के बाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर ने शिवम तिवारी को बस्ती डिपो में काम करने को कहा था। बस्ती डिपो में तैनाती के दौरान 12 सितंबर को बस संख्या यूपी 55 एटी-0459 की चेकिंग हुई। परिचालक का कैश और बैग जमा चेकिंग में बस में सवार सात यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। इसके बाद परिचालक का कैश और बैग जमा कराकर उसे रूट से हटा दिया गया। मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर सहायक यातायात निरीक्षक और क्षेत्रीय प्रवर्तन चेकिंग दल, गोरखपुर क्षेत्र के विनोद कुमार सिंह ने जांच की। परिचालक को कारण बताओ नोटिस जांच रिपोर्ट के आधार पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बस्ती कल्पना श्रीवास्तव ने परिचालक को कारण बताओ नोटिस दिया। इसमें तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए गए थे। परिचालक ने 18 सितंबर को दिए जवाब में यात्रियों के नशे में होने और अलग-अलग स्टॉपेज के यात्रियों की बात कही। अधिकारियों ने उसके स्पष्टीकरण को संतोषजनक नहीं माना। जांच में सामने आए तथ्यों और स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने के बाद परिचालक की नौकरी खत्म कर दी गई। साथ ही उसे आउटसोर्स मैनपावर की सूची में ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।