श्रावस्ती के भिनगा इलाके में 10 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंगलवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही सीओ भिनगा भरत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में घटना सही पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मंगलवार को बच्ची शौच के लिए गांव के बाहर जंगल की तरफ गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद बच्ची जंगल की तरफ से वापस आती दिखी। परिजनों के अनुसार, उसके कपड़ों पर खून के निशान थे, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को एंबुलेंस की मदद से भिनगा के संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हालत सामान्य है और उसका इलाज भी चल रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो बालिका मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर थी, आरोपी पहले से जंगल में मौजूद था। सीओ भिनगा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने पीड़िता की पहचान गुप्त रखी है और जांच आगे बढ़ा दी है।
गिलौला में 200 मीटर सड़क गड्ढों में तब्दील:बागवानी पंचायत के गोसाईपुरवा...
श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक की बागवानी ग्राम पंचायत के गोसाईपुरवा मजरे में एक सड़क की हालत खराब है। करीब 200 मीटर लंबी यह...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...

















































