News Sliding Menu
Home सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित:भाजपा नेता ने 450 से अधिक महिलाओं...

शोहरतगढ़ में मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित:भाजपा नेता ने 450 से अधिक महिलाओं को साड़ी भेंटकर किया सम्मानित

0
1

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण के उपलक्ष्य में रविवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदयराजगंज में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शक्ति केंद्र चिल्हिया और कंदवा बाजार की लगभग 450 महिलाओं तथा कार्यक्रम स्थल से जुड़े एकल विद्यालय की 25 आचार्य बहनों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप सभी महिलाओं को राखी बंधवाकर साड़ी भेंट की गई। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि मातृशक्ति का सम्मान भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने बताया कि माताओं और बहनों का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें समाजसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। जायसवाल ने कहा कि बहनों का स्नेह उनके लिए केवल एक भावनात्मक रिश्ता नहीं, बल्कि जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा और जिम्मेदारी भी है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, जिला कार्यसमिति सदस्य आशनारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम प्रकाश मिश्रा, मंडल महामंत्री संजय सिंह, धनंजय सिंह, बूथ अध्यक्ष शशिधर द्विवेदी, जितेंद्र, धीरज गुप्ता, गणेश बाबा, विप्लव सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, सुबाष मौर्या, अनिल तिवारी, शनि सिंह, जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन गौड़, घनश्याम गुप्ता और रामविलास शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here