Home उत्तर प्रदेश पयागपुर में पंचायती मंदिर के सामने से कूड़े का ढेर:दैनिक भास्कर की...

पयागपुर में पंचायती मंदिर के सामने से कूड़े का ढेर:दैनिक भास्कर की खबर के बाद नगर पंचायत ने जेसीबी से कराई सफाई, लोगों ने जताई खुशी

0
5


बहराइच के पयागपुर में पंचायती मंदिर के सामने लगे कूड़े के ढेर और गंदगी की समस्या पर दैनिक भास्कर ने खबर छापी थी। इस खबर के बाद नगर पंचायत प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को नगर पंचायत की टीम जेसीबी मशीन के साथ मंदिर के सामने पहुंची और सफाई अभियान शुरू किया। कूड़े का ढेर हटने से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है। पंचायती मंदिर के सामने लंबे समय से कूड़ा जमा था। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी हो रही थी। बारिश के कारण कूड़े के आसपास गंदगी और बदबू फैल गई थी। धार्मिक स्थल के सामने गंदगी होने से लोगों में नाराजगी थी। उनका कहना था कि जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहार नजदीक होने पर भी मंदिर के आसपास सफाई नहीं हो रही थी। दैनिक भास्कर ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अखबार ने प्रशासन के सामने धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था ठीक करने की जरूरत बताई थी। खबर छपने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। गुरुवार को जेसीबी और सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर भेजी गई। टीम ने मंदिर के सामने जमा कूड़ा हटाना शुरू किया। सफाई अभियान के बाद आसपास का इलाका साफ-सुथरा दिखने लगा। नगर पंचायत के सफाई अभियान से क्षेत्रीय नागरिक संतोष शुक्ला, दादू शर्मा और अनमोल समेत कई लोगों ने खुशी जताई। नागरिकों ने कहा कि दैनिक भास्कर ने धार्मिक स्थल के सामने गंदगी की पुरानी समस्या को उठाया, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसी तरह बाकी जनसमस्याओं का भी समय पर समाधान किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से लगातार सफाई व्यवस्था जारी रखने की मांग भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here