Home उत्तर प्रदेश बहराइच के पड़रिया गांव का मुख्य मार्ग बदहाल:शिकायत के बाद भी प्रशासन...

बहराइच के पड़रिया गांव का मुख्य मार्ग बदहाल:शिकायत के बाद भी प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, समाजसेवियों ने अपने पैसे से डलवाई मिट्टी

0
0


मिहींपुरवा, बहराइच। मिहींपुरवा ब्लॉक के पड़रिया गांव का मुख्य संपर्क मार्ग पूरी तरह खराब हो चुका है। सड़क न बनने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ने सड़क निर्माण पर कोई ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, यह गांव का मुख्य रास्ता है। इससे रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे, किसान और मरीज गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में पानी भरने से पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल बन जाता है। पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बाइक और साइकिल निकालना तो और भी खतरनाक है। हालात इतने खराब हो गए कि कुछ समाजसेवियों ने अपने पैसे से मिट्टी डलवाकर रास्ते को चलने लायक बनाने की कोशिश की। लेकिन मिट्टी से भी पक्का समाधान नहीं हो पाया। बारिश में वह मिट्टी भी बह गई और फिर से कीचड़ भर गया। सुरेंद्र, विजय बहादुर, राहुल, सिकंदर, अंकुर और बृजेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक से लेकर तहसील स्तर तक कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन आज तक इस सड़क पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की इस अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग को पक्का बनवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here