Home उत्तर प्रदेश Nanpara Health Center Medicine Crisis

Nanpara Health Center Medicine Crisis

0
0

धर्मेंद्र कांत श्रीवास्तव | बलहा(बहराइच), बहराइच14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को दवाओं के लिए परेशानी हो रही है। आरोप है कि कुछ डॉक्टर मरीजों के पर्चे पर बाहरी कंपनियों की दवाएं लिखते हैं। ये दवाएं अस्पताल के आसपास के मेडिकल स्टोरों पर आसानी से मिल जाती हैं।

इससे मरीजों पर ज्यादा आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के तहत चलने वाले जनऔषधि केंद्र पर भी दवाओं की उपलब्धता पर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि इलाज में लिखी जाने वाली कई जरूरी दवाएं केंद्र पर नहीं मिलतीं। केंद्र पर स्टॉक और मूल्य सूची भी नहीं लगी है।

जनऔषधि केंद्र पर दवाओं की उपलब्धता के बारे में पूछने पर बताया गया कि PMBJP की कई दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इसके बजाय बाहर से मिली दवाएं ही बेची जा रही हैं। केंद्र पर बाहरी कंपनियों की दवाएं बेचने की शिकायत भी सामने आई है।

इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को डॉक्टरों के पर्चों, PMBJP केंद्र के स्टॉक रजिस्टर, खरीद-बिक्री बिल, दवा आपूर्ति और उपलब्ध दवाओं की जांच करनी चाहिए। अगर जांच में नियमों के खिलाफ बाहरी दवाएं लिखने या जनऔषधि केंद्र पर गलत दवाओं की बिक्री की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमों के हिसाब से कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मामले में बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार से बात की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर नियमों के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। जनऔषधि परियोजना केंद्र पर बाहरी कंपनियों की दवाओं की बिक्री से जुड़े सवाल पर सीएमओ ने बताया कि इस बारे में पहले ही पत्र लिखा जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here