Home उत्तर प्रदेश सरस्वती विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम:बच्चों की बाल लीलाओं और...

सरस्वती विद्या मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम:बच्चों की बाल लीलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

0
2


बहराइच के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधवपुरी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भैया-बहनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पेश किया। कार्यक्रम के लिए विद्यालय के मंच को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक चित्रों से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाते सुंदर दृश्य खास आकर्षण का केंद्र रहे। श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सजाए गए मटके और पारंपरिक माहौल ने जन्माष्टमी की रौनक और बढ़ा दी। लोगों ने तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया विद्यालय की छात्राओं ने भक्ति गीत गाकर पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता ऋषि शंकर शर्मा ने किया। राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाएं बताईं। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्य, सत्य, प्रेम, कर्म और धर्म के रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने को कहा। इस मौके पर अनूप कुमार गुप्ता, मंजू निगम, आलोक श्रीवास्तव, जितेंद्र बाजपेई, राजेंद्र कुमार मिश्र, लक्ष्मी पाण्डेय समेत सभी शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, संगीत और बच्चों के उत्साह से भरा रहा। सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जन्माष्टमी समारोह को यादगार बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here