Home उत्तर प्रदेश इकौना CHCमें गंदगी देख भड़कीं राज्य महिला आयोग की सदस्या:अचानक निरीक्षण में...

इकौना CHCमें गंदगी देख भड़कीं राज्य महिला आयोग की सदस्या:अचानक निरीक्षण में कैंटीन में कम खाना मिलने पर CHC अधीक्षक को लगाई फटकार

0
0


श्रावस्ती जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति अचानक निरीक्षण करने पहुंच गईं। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। महिला आयोग की सदस्या ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। विशेष रूप से कैंटीन के पास गंदगी का अंबार देखकर महिला आयोग की सदस्या भड़क उठीं। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए। कैंटीन में मरीजों और तीमारदारों को मिलने वाले भोजन की व्यवस्था की भी जांच की गई। खाना कम मिलने की शिकायत पर उन्होंने CHC अधीक्षक को फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित मानकों के अनुसार भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना जिम्मेदार अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके बाद महिला आयोग की सदस्या ने लेबर रूम और इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रहे उपचार और जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल के OPD रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई और व्यवस्थाओं की स्थिति को परखा। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा। अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद CHC इकौना की साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कितना सुधार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here