Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बुजुर्ग महिला की मौत:भांजे ने जमीनी विवाद में हत्या का...

महराजगंज में बुजुर्ग महिला की मौत:भांजे ने जमीनी विवाद में हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

0
13


महराजगंज में बुधवार रात 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के भांजे सुबाष ने जमीन विवाद को लेकर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उसने 1090 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा गांव निवासी तपेसरी देवी पत्नी स्वर्गीय देव नारायण के रूप में हुई है। उनकी बुधवार रात करीब आठ बजे मौत हुई। भांजे सुबाष का कहना है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सुबाष ने आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में अभिमन्यु ने कथित तौर पर फर्जी तरीके से जमीन अपनी मां के नाम करा ली थी। इसी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रिश्ते के नाती ने आरोपों को बताया गलत वहीं, तपेसरी देवी के रिश्ते के नाती अभिमन्यु शर्मा ने हत्या के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि तपेसरी देवी की कोई संतान नहीं थी। करीब 12 साल पहले उनके पति देव नारायण ने अपने हिस्से की लगभग दो एकड़ 23 डिसमिल जमीन अभिमन्यु की मां के नाम कर दी थी। उनका दावा है कि इसी बात को लेकर सुबाष नाराज रहता था। भिटौली के बेलवा बुजुर्ग की रहने वाली थीं तपेसरी तपेसरी देवी और उनके पति मूल रूप से भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। संतान न होने के कारण उन्होंने अपनी जमीन अभिमन्यु की मां के नाम कर दी थी। इसके बाद दोनों खैचा गांव में आकर रहने लगे। वर्ष 2015 में देव नारायण की मौत भी खैचा में हुई थी। अभिमन्यु के मुताबिक, उस समय भी सुबाष ने उसके और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया था। मामला कोर्ट तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस जांच में आरोप गलत पाए गए थे। पुलिस बोली- पहली नजर में स्वाभाविक लग रही मौत नए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। पहली नजर में महिला की मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है, क्योंकि उनकी उम्र करीब 95 वर्ष थी। हालांकि, मिली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here