
घुघली विकास खंड के बसंतपुर गांव से मंगलपुर पटखौली गांव को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। इस कारण ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद तो स्थिति और भी खराब हो गई है। दोपहिया वाहन चलाने वालों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी इस रास्ते से गुजरने में दिक्कतें आ रही हैं। राहगीर किशन अमन मनोहर रिंकू का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के कई गांवों को आपस में जोड़ती है। इसके बावजूद इसकी मरम्मत पर अधिकारियों का ध्यान नहीं है। लोगों ने संबंधित विभाग से इस सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश बसंतपुर-मंगलपुर पटखौली मार्ग बदहाल:जगह-जगह गड्ढे, बारिश के बाद स्थिति और खराब; ग्रामीणों...































