
बहराइच के नानपारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर रामकृष्ण नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। मां शारदे की वंदना के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। इसका संचालन विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख अवधेश मिश्रा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने अतिथियों का परिचय कराया। इस मौके पर मातृ भारती की बहनें मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण से जुड़े कई गीत, भजन और उनके जीवन परिचय प्रस्तुत किए। बच्चों ने श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर भी अपने विचार रखे। विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य अक्षय लाल मौर्य ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी का महत्व बताया। उन्होंने असत्य पर सत्य की जीत पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के आखिर में प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को संदेश दिया। उन्होंने धर्म पर चलने, सच बोलने, अनुशासन में रहने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी। प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान सभी आचार्य और आचार्या बहनें मौजूद थीं।
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में सरस्वती विद्या मंदिर नानपारा में जन्माष्टमी का उत्सव:बच्चों ने कृष्ण-राधा...































