महाराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में हाल ही में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देना और युवाओं में खेल भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता का उद्घाटन वित्त एवं लेखाधिकारी मो. अबरार अहमद ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी भारतीय परंपरा से जुड़ा खेल है, जो खिलाड़ियों में शारीरिक शक्ति, मानसिक एकाग्रता और साहस बढ़ाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने खेलों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस मौके पर दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती सपना सिंह और क्रीड़ा अधीक्षक प्रमोद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बिनोद कुमार विमल ने किया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› JAS एजुकेशन अकैडमी में 150 बच्चों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य:बस्ती में बाल रोग विशेषज्ञ ने दी सलाह और मुफ्त दवाएं › खैरीघाट पुलिस ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया:रामपुर धोबिया, नेवादा, गड़ीघाट विसर्जन स्थल देखे; आयोजकों और इमामों से बात की › दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई:नई परंपरा की अनुमति नहीं, अश्लील गानों पर कार्रवाई होगी; नायब तहसीलदार, सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष रहे मौजूद › कानपुर:कट्टू, सिंघाड़े का आटा सहित 18 नमूने लिए, 1.60 लाख का माल सीज – 18 Samples Collected—including Kuttu And Water Chestnut Flour; Goods Worth ₹1.60 Lakh Seized“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















