बस्ती के शंकरपुर और विक्रमजोत इलाके में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। स्थानीय मूर्तिकार दुर्गा माता की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। मिट्टी और रंगों से बन रही ये मूर्तियां भक्ति का माहौल बना रही हैं। मूर्तिकार रामपाल ने बताया कि इस साल अलग-अलग थीम पर आकर्षक मूर्तियां बनाई गई हैं। रंग-रोगन का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद मूर्तियों को सजाने, साड़ियां पहनाने और बाल लगाने का काम चल रहा है। रामपाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जब भक्त पंडाल में आएं, तो उन्हें लगे कि दुर्गा माता सामने ही विराजमान हैं। वे चाहते हैं कि मूर्तियां सजीव दिखें और भक्ति का भाव जागे। मूर्तिकार ने बताया कि सिर्फ मूर्ति बनाने से घर का खर्च नहीं चलता, इसलिए उन्हें दूसरे काम भी करने पड़ते हैं। उन्होंने सरकार से कलाकारों को मदद देने की मांग की, ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› 6 महीने से लापता अर्धविक्षिप्त युवक को परिवार से मिलवाया:सेवा समर्पण भाव संस्था ने श्रावस्ती के सुनील कुमार को परिजनों से मिलवाया › धान कटाई के दौरान मशीन की चपेट में आकर अजगर-घायल:बहराइच के वेलहन महेशपुर गांव की घटना; वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही › छात्राओं ने शारदीय नवरात्रि पर बेचीं कलात्मक चुनरियां:शिक्षिका के मार्गदर्शन में सीखा मार्केटिंग और उद्यमिता का हुनर › आगरा नकली दवा कांड:पांच नामी कंपनियों को नोटिस, धनौली-टेढ़ी बगिया से मिली दवाओं का मांगा हिसाब – Agra Fake Drug Case: Five Companies Issued Notices, Details Sought“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















