Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार बिजली के पोल से टकराई, तीन घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; ग्रामीण...

कार बिजली के पोल से टकराई, तीन घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; ग्रामीण घायलों को सीएचसी मल्हीपुर ले गए

0
3

श्रावस्ती। जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना लॉर्ड कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज, बीरगंज के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, कार जमुनहा की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मानवता दिखाते हुए तत्काल घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हालांकि, अचानक हुए हादसे से कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल सका है।