महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नए खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव का स्वागत किया। प्रधानों ने ब्लॉक के विकास कार्यों में सहयोग का भरोसा दिया।
कार्यक्रम की अगुवाई संगठन के जिलाध्यक्ष और ग्राम पंचायत परसौनी के ग्राम प्रधान एवं प्रशासक अनिल कुमार जोशी ने की। उनके साथ मिठौरा ब्लॉक इकाई के ग्राम प्रधान और प्रशासकों ने बीडीओ को बुके भेंट किया और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
मृत्युंजय यादव ने प्रधानों से बातचीत में कहा कि जनगणना-2027 के दूसरे चरण में 30 नवंबर तक चलने वाली ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया को सफल बनाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक खुद ऑनलाइन फॉर्म भर सकता है।
उन्होंने ग्राम प्रधानों से विकास कार्यों में बेहतर भूमिका निभाने और ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने की अपील की, ताकि कोई परिवार इस अभियान से छूट न जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें प्रधानों का सहयोग जरूरी है।
कार्यक्रम में मिठौरा प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रतिनिधि रघुनाथ पटेल, महामंत्री सच्चिदानंद मौर्य, गिरिजेश गुप्ता, राजदेव प्रजापति और अन्य प्रधान मौजूद रहे।
प्रधानों ने बीडीओ का स्वागत कर सहयोग का दिया भरोसा:मिठौरा में मृत्युंजय यादव से मिले संगठन के पदाधिकारी, ऑनलाइन स्व-गणना के लिए जागरूकता की अपील
BREAKING
NEWS












