Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश गंधार गांव में चक रोड खराब:लोगों को आने-जाने में परेशानी, किसानों को...

गंधार गांव में चक रोड खराब:लोगों को आने-जाने में परेशानी, किसानों को धान काटने और अनाज लाने में दिक्कत

0
0

बस्ती के साउघाट ब्लॉक की गंधार ग्राम पंचायत के सिवान में चक रोड खराब है। इससे राहगीरों और किसानों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। स्थानीय निवासी बबलू कुमार, अजय कुमार, राजू कुमार, रामसागर, सतराम और अरविंद कुमार ने बताया कि रास्ते की हालत खराब है। पैदल चलने में भी दिक्कत होती है। किसानों को खेतों में धान काटने और अनाज लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने प्रधान से कई बार चक रोड बनवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान ने रास्ता जल्द बनवाने का आश्वासन नहीं दिया। उनका कहना है कि प्रधान बजट नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।