Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का सफर:गुजरात भूकंप राहत...

नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का सफर:गुजरात भूकंप राहत से उज्ज्वला योजना तक, उपलब्धियों और योजनाओं का मंचन

नुक्कड़ नाटक में दिखाया मोदी के 25 साल का सफर:गुजरात भूकंप राहत से उज्ज्वला योजना तक, उपलब्धियों और योजनाओं का मंचन

बहराइच के विशेश्वरगंज में शनिवार शाम 6:00 बस स्टॉप पर भाजपा ने एक नुक्कड़ नाटक किया। विधायक सुभाष त्रिपाठी की मौजूदगी में कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल का सफर बेमिसाल दिखाया। भाजपा के संस्कृति विभाग ने यह नाटक आयोजित किया। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए भूकंप पीड़ितों की मदद, कोरोना के समय लोगों की सुरक्षा, स्वच्छ भारत अभियान, किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी कई सरकारी योजनाएं दिखाई गईं। कलाकारों ने मोदी के गरीब परिवार से प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को भी मंच पर पेश किया। इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा की स्थापना और मंदिरों के विकास जैसे काम भी शामिल थे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की सराहना की, इस मौके पर ओंकारनाथ पांडेय, कृष्ण मोहन शुक्ला, ओमप्रकाश शुक्ला, आनंद पांडेय, अंकित शुक्ला, संचित शुक्ला और सौरभ शुक्ला समेत कई लोग मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat