महराजगंज के पिपरा सोनाड़ी गांव में शुक्रवार शाम 5 बजे एक कोबरा और नेवले के बीच लड़ाई हुई। इससे गांव में 2 घंटे तक डर का माहौल रहा। गांव निवासी सर्वेश चौधरी की पत्नी अपने पुराने घर में फूलगोभी देखने गई थीं। तभी उन्हें सांप की आवाज सुनाई दी। फाटक खोलने पर उन्होंने एक बड़े कोबरा और नेवले को लड़ते देखा। महिला के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हुए। नेवला भागा, पर कोबरा लकड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने 112 पुलिस को सूचना दी। हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने वन विभाग को खबर दी। वन विभाग की टीम 2 घंटे बाद पहुंची। समाजसेवी अविनाश कुमार ने रेंजर ऋषभ नायक से संपर्क किया। वन दरोगा नित्यानंद मौर्या, वन रक्षक वास्तु कुमार पाण्डेय और वॉचर जितेंद्र कुमार की टीम ने कोबरा को पकड़कर बोरे में बंद किया। टीम ने ग्रामीणों से वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने और वन विभाग को सूचना देने की अपील की। मौके पर प्रदुम्न पाण्डेय, मंतोष विश्वकर्मा, मनीष दीक्षित और रोहित विश्वकर्मा भी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:डीएम-एसपी ने परखी विसर्जन स्थलों की व्यवस्था – Dm And Sp Inspected The Arrangements At Immersion Sites › महराजगंज में अभ्युदय योजना की संगोष्ठी:विद्यार्थियों को बताए सफलता के सूत्र, अधिकारियों ने अपने संघर्ष साझा किए › शारदीय नवरात्र:आज से, एक घंटा दो मिनट रहेगा द्विपुष्कर योग, शुभ कार्यों का मिलेगा दोगुना फल – Shardiya Navratri Starts Today › Bahraich News:रुपईडीहा ने स्टेडियम रेड को हराया – Rupaidha Defeated Stadium Red“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















