जैतापुर के घूरेहरी पुर स्थित घूरदेवी माता मंदिर में नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचें। हर साल की तरह इस बार भी माता रानी के दर्शन के लिए भीड़ रहेगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाएंगे, ताकि भीड़ में परेशानी न हो। परिसर में फल, मिठाई और प्रसाद की दुकानें भी व्यवस्थित की जा रही हैं। इससे पूजा का सामान खरीदने में आसानी होगी और आवाजाही भी ठीक रहेगी। मंदिर के मैनेजर मोहम्मद अली ने बताया कि नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। भक्तों को आसानी से दर्शन कराने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। कतार व्यवस्था और दुकानों को व्यवस्थित करने पर खास ध्यान है। नवरात्र के पहले दिन से ही मंदिर में भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे है
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य यात्रा की तैयारी बैठक:3 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य, 21 से 24 नवंबर तक 300 गांवों में पहुंचेंगी टीमें › खेसरहा में नवरात्रि शुरू, कलश-यात्रा के साथ मां-दुर्गा की आराधना:बिशुनपुर मुस्तहकम, सिसहनिया, मटियरिया और पिपरा फरदंग में हुआ कलश पूजन › एक ही घर की दो किशोरियां लापता:मां ने अपहरण की आशंका जताई, अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू › Harriya Durga Puja 2026 | Sankat Mochan Ghat Shardiya Navratri Utsav“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026





















