Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा के लिए SDM-CO-SHO ने की पैदल गस्त:सोनहा में सुरक्षा व्यवस्था...

दुर्गा पूजा के लिए SDM-CO-SHO ने की पैदल गस्त:सोनहा में सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए आयोजकों से की बात


बस्ती के सोनहा कस्बे में दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। उपजिलाधिकारी भानपुर हिमांशु कुमार, क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह और थाना प्रभारी सोनहा महेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गस्त किया। इस दौरान अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमा पंडालों के आयोजकों से बात की। उन्हें सुरक्षा संबंधी जरूरी निर्देश दिए गए। आयोजकों को सड़क पर अतिक्रमण न करने, यातायात में रुकावट न होने देने और पंडालों में सुरक्षा उपकरण रखने को कहा गया। बिजली के तार खुले न रखने और आयोजन समिति के एक सदस्य को हर समय मौजूद रहने के निर्देश भी दिए गए। थाना प्रभारी सोनहा को पुलिस बल के साथ लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow @mntnewsbharat