Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Nawabganj Navratri 2026 | Bahraich Durga Puja Pandal Live Update

Nawabganj Navratri 2026 | Bahraich Durga Puja Pandal Live Update

Nawabganj Navratri 2026 | Bahraich Durga Puja Pandal Live Update

जमील अहमद | चौगोड़वा(नानपारा), बहराइच2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बहराइच के नवाबगंज में रविवार शाम को शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कस्बे और आसपास के 85 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं। छावनी चौराहा और शिव शंकर धर्मशाला के पास भी प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं।

पूजा पंडालों में दर्शन के लिए ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचने लगे हैं। ‘जय माता दी’ के नारों और पूजा-अर्चना, आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेलवा भारी डगरा, अवधूत गांव, निम्निहारा, रामनगर सेमरा, ढोंड़े गांव चौगड़वा, बन कसही नदांगांव, निबिया, हरिहरपुर, बीजे गांव, धन्नी गांव, मनसुख गांव और जलालपुर समेत कई गांवों में प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। हनुमान मंदिर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, राजकुमार और विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat