निचलौल ब्लॉक के बिसोखोर गांव में पीतांबर बाबा के स्थान पर होने वाले नवदुर्गा महायज्ञ की तैयारियां चल रही हैं। सोमवार को हनुमान जी का पताका निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने इलाके के प्रमुख स्थानों पर जाकर निमंत्रण कार्ड बांटे। उन्होंने देवी-देवताओं का आह्वान किया कि वे महायज्ञ में पधारकर कृपा बरसाएं। महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 16 दिसंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। 24 दिसंबर को महाभंडारे के साथ महायज्ञ का समापन होगा। समिति अध्यक्ष सर्वजीत पटेल, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला और कोषाध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। पताका यात्रा और निमंत्रण बांटने के कार्यक्रम में ग्राम प्रधान/प्रशासक विनोद कुमार, इन्द्रजीत गुप्ता, अयोध्या गौड़, उपेन्द्र नाथ शर्मा, विनोद शर्मा, मधुसूदन, रामकिशोर शर्मा, पंकज वर्मा, धन्नजय शर्मा और चन्दन प्रजापति सहित ग्रामीण और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
नवदुर्गा महायज्ञ के लिए हनुमान जी का पताका निकाला:बिसोखोर में 16 दिसंबर को कलश यात्रा, 24 दिसंबर को भंडारे के साथ समापन
और पढ़ें































