![]()
बस्ती के महादेवा चौराहे पर रविवार रात देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा एलटी बिजली का तार अचानक टूटकर गिर गया। यह घटना बस्ती-महुली मार्ग पर ग्रामीण बैंक के सामने हुई। उस समय चौराहे पर साप्ताहिक बाजार लगी थी और सड़क किनारे सब्जी की दुकानें सजी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण तार टूटा। तार गिरते ही सब्जी दुकानदारों और बाजार में खरीदारी कर रहे लोगों में डर फैल गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत पावर हाउस के मीटर रीडर को सूचना दी। मीटर रीडर ने देईसाड़ विद्युत उपकेंद्र को जानकारी दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद सब्जी दुकानदारों, स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने राहत की सांस ली। इस घटना से कुछ समय के लिए बाजार में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Bhanpur Rani Durga Puja 2026 › Maharajganj Road Protest | Villagers Boycott 2026 Election Over Road Issue › लालगंज में बुजुर्ग की मौत, सर्पदंश का शक:अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम को भेजा शव › दुर्गा पूजा पर बाल संस्कार शाला में चित्रकला प्रतियोगिता हुई:जयस और कृष्णा गुप्ता ने जीता पहला इनाम, समाजसेवी मनोज गुप्ता ने किया सम्मानित“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















