निचलौल ब्लॉक की ग्राम सभा गौरा निपनिया में अखिल भारतीय हिंदू परिषद की संगठन विस्तार बैठक और सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष शिवम पांडेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष गौरव दुबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारियां सौंपीं। दुर्गेश पांडेय को ग्राम संरक्षक, मनीष मद्धेशिया को ग्राम अध्यक्ष, विकास चौधरी को ग्राम उपाध्यक्ष, अमरेंद्र कसौधन को मंत्री और राकेश यादव को सह-मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में अभिषेक पांडेय को कृषि विभाग में सरकारी नौकरी मिलने पर अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष गौरव दुबे ने कहा कि संगठन की ताकत ग्रामीण स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट होकर काम करने की बात कही। उन्होंने नए पदाधिकारियों से जनसेवा और संगठन विस्तार में योगदान देने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नीतीश गुप्ता, जिला महासचिव जय गोविंद वर्मा, जिला सचिव राम नवल यादव, नित्यानंद पांडेय, आशुतोष पांडेय, रविंद्र पांडेय, मोनू मद्धेशिया, सुंदर मद्धेशिया, नीतीश चौधरी, किशन चौधरी, मनीष राजभर, रवि चौधरी, आदित्य गोंड और अंकुर मद्धेशिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गौरा निपनिया में परिषद ने नए पदाधिकारी नियुक्त किए:बैठक में पांच लोगों को जिम्मेदारी सौंपी, कृषि विभाग में नौकरी पाने वाले का सम्मान
और पढ़ें
BREAKING
NEWS
















